School Holiday 2026 Calendar in India: राज्यवार छुट्टियों की सूची!

आज 5 जनवरी 2026 है। नया साल शुरू हो चुका है। और कड़ाके की ठंड के बीच बच्चों का स्कूल जाना शुरू हो गया है। हम सभी जानते हैं कि एक स्कूली बच्चे के जीवन में छुट्टी शब्द का क्या महत्व होता है। मुझे आज भी याद है। जब मैं छोटा था, तो साल का नया कैलेंडर आते ही सबसे पहले यही ढूंढता था कि मेरा जन्मदिन किस दिन है। और होली-दिवाली की छुट्टियां कब पड़ रही हैं।

शायद आपके बच्चे भी अभी यही पूछ रहे होंगे। पापा/मम्मी अगली छुट्टी कब है। या क्या इस बार गर्मी की छुट्टियों में हम नानी के घर जा पाएंगे।

एक अभिभावक के तौर पर आपके लिए भी School Holiday 2026 Calendar जानना बहुत जरूरी है। इससे न केवल आप बच्चों की पढ़ाई का शेड्यूल बना सकते हैं, बल्कि अपनी फैमिली ट्रिप और ऑफिस की छुट्टियों को भी मैनेज कर सकते हैं।

तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि साल 2026 में स्कूलों में कब-कब ताला लटका रहेगा और कब आपको बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा।

जनवरी से मार्च 2026 साल की शुरुआत का कलैंडर कैसा रहेगा आईये देखें।

साल की शुरुआत सर्दियों की छुट्टियों के अंत और बोर्ड परीक्षाओं की आहट के साथ होती है। 2026 के पहले तीन महीनों में कई महत्वपूर्ण त्योहार हैं।

सबसे अच्छी बात यह है। कि इस साल गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) सोमवार को है। इसका मतलब है कि बच्चों (और शायद आपको भी) शनिवार, रविवार और सोमवार का एक लंबा वीकेंड मिल रहा है।

जनवरी से मार्च तक छुट्टियों की सूची

वर्त/पर्व/त्यौहारतारिखदिन
मकर संक्रांति / पोंगल14 जनवरीबुधवार
गणतंत्र दिवस26 जनवरीसोमवार
वसंत पंचमी24 जनवरीशनिवार
महाशिवरात्रि16 फरवरीसोमवार
होलिका दहन3 मार्चमंगलवार
होली (रंग)4 मार्चबुधवार
राम नवमी27 मार्चशुक्रवार

ध्यान दें:- महाशिवरात्रि (16 फरवरी) भी सोमवार को है। यानी फरवरी में भी एक लॉन्ग वीकेंड पक्का है। मार्च में होली बुधवार को है। जिससे हफ्ते के बीच में एक अच्छा ब्रेक मिलेगा।

अप्रैल से जून 2026: नया सत्र और गर्मी की छुट्टियां (Summer Vacation)

अप्रैल का महीना स्कूलों में नए सत्र (New Session) की शुरुआत का होता है। नई किताबें, नई क्लास और नए दोस्तों का उत्साह। लेकिन इसी के साथ बच्चों को गर्मी की छुट्टियों का भी बेसब्री से इंतजार रहता है।

2026 में School Holiday 2026 Calendar के अनुसार, गर्मी की छुट्टियां आमतौर पर मई के मध्य से शुरू होकर जून के अंत तक चलेंगी।

अप्रैल से जून तक छुट्टियों की सूची

वर्त/पर्व/त्यौहारतारिखदिन
महावीर जयंती31 मार्च/1 अप्रैलचंद्रमा पर आधारित
गुड फ्राइडे3 अप्रैलशुक्रवार
अंबेडकर जयंती14 अप्रैलमंगलवार
बुद्ध पूर्णिमा30 अप्रैलगुरुवार
ईद-उल-फितर (संभावित)20-21 मार्चचांद पर निर्भर

इस साल गुड फ्राइडे 3 अप्रैल को है। अगर आप अप्रैल की शुरुआत में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं। तो यह समय सबसे बेहतरीन है क्योंकि इसके तुरंत बाद स्कूलों में पढ़ाई का दबाव बढ़ जाता है।

गर्मी की छुट्टियां (Summer Break):ज्यादातर उत्तर भारतीय राज्यों (जैसे दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान) में स्कूल 15 मई 2026 से 30 जून 2026 तक बंद रहने की संभावना है। वहीं, दक्षिण भारत और पहाड़ी क्षेत्रों में यह शेड्यूल अलग हो सकता है।

जुलाई से सितंबर 2026 मानसून और त्योहारों की बहार

जुलाई में स्कूल फिर से खुलते हैं। यह समय पढ़ाई के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं (Half-yearly Exams) करीब आ रही होती हैं।

हालांकि अगस्त और सितंबर का महीना त्योहारों से भरा होता है। एक छोटी सी निराशा यह हो सकती है। कि इस साल स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) शनिवार को पड़ रहा है। स्कूल तो खुलेंगे लेकिन झंडा फहराने और लड्डू खाने के बाद छुट्टी हो जाएगी।

जुलाई से सितंबर तक छुट्टियों की सूची

वर्त/पर्व/त्यौहारतारिखदिन
मोहर्रम17 जुलाईशुक्रवार
स्वतंत्रता दिवस15 अगस्तशनिवार
रक्षाबंधन28 अगस्तशुक्रवार
जन्माष्टमी4 सितंबरशुक्रवार
गणेश चतुर्थी17 सितंबरगुरुवार
ईद-ए-मिलाद4 सितंबरशुक्रवार

खुशखबरी रक्षाबंधन (28 अगस्त) और जन्माष्टमी (4 सितंबर) दोनों शुक्रवार को हैं। यानी लगातार दो हफ्तों तक बच्चों को 3-3 दिन की छुट्टियां (शुक्र-शनि-रवि) मिलेंगी। यह समय नानी-दादी के घर जाने के लिए बेस्ट है।

अक्टूबर से दिसंबर 2026 उत्सव, मेले और सर्दी की छुट्टियां

साल का आखिरी हिस्सा बच्चों को सबसे ज्यादा पसंद आता है। दशहरा, दिवाली और फिर क्रिसमस यह समय मस्ती और धमाल का होता है।

लेकिन School Holiday 2026 Calendar में एक दुखद खबर यह है कि दिवाली (8 नवंबर) रविवार को पड़ रही है। स्कूल वैसे भी रविवार को बंद रहते हैं, इसलिए बच्चों को दिवाली की एक अतिरिक्त छुट्टी का नुकसान हो सकता है।

अक्टूबर से दिसंबर तक छुट्टियों की सूची

वर्त/पर्व/त्यौहारतारिखदिन
गांधी जयंती2 अक्टूबरशुक्रवार
दशहरा (विजयदशमी)20 अक्टूबरमंगलवार
वाल्मीकि जयंती25 अक्टूबररविवार
दीपावली8 नवंबररविवार
गोवर्धन पूजा9 नवंबरसोमवार
भैया दूज10 नवम्बरमंगलवार
गुरु नानक जयंती24 नवंबरमंगलवार
क्रिसमस25 दिसम्बरशुक्रवार

सर्दी की छुट्टियां (Winter Break) उत्तर भारत के स्कूलों में आमतौर पर 25 दिसंबर 2026 से 10 जनवरी 2027 तक विंटर ब्रेक रहता है। क्रिसमस (शुक्रवार) से छुट्टियां शुरू होना एक अच्छा संकेत है।

राज्यवार और स्थानीय छुट्टियां (State-Specific Holidays)

भारत एक विविधतापूर्ण देश है। ऊपर दी गई लिस्ट केंद्रीय (Central) और अधिकांश राज्यों के लिए सामान्य है। लेकिन कुछ छुट्टियां राज्य के अनुसार अलग होती हैं।

  • महाराष्ट्र:- गणेश चतुर्थी के दौरान 5-10 दिन की छुट्टियां हो सकती हैं।
  • पश्चिम बंगाल:- दुर्गा पूजा के दौरान स्कूलों में लंबी छुट्टी (10-15 दिन) रहती है।
  • दक्षिण भारत (केरल/तमिलनाडु):- ओणम और पोंगल पर स्कूल बंद रहते हैं, जबकि दिवाली की छुट्टी कम हो सकती है।
  • जिलाधिकारी (DM) के आदेश:- अत्यधिक ठंड, बारिश या प्रदूषण के कारण स्थानीय प्रशासन (DM) अचानक छुट्टियां घोषित कर सकता है। इसके लिए आपको स्थानीय समाचारों से अपडेट रहना होगा।

एक जागरूक अभिभावक के तौर पर, आपको इन छुट्टियों का स्मार्ट उपयोग करना चाहिए।

  • स्कूल डायरी ही सुप्रीम है:- इंटरनेट पर मौजूद कैलेंडर (जैसे यह आर्टिकल) एक अनुमान और सरकारी आदेशों पर आधारित है। लेकिन अंतिम निर्णय आपके बच्चे के स्कूल प्रशासन का होता है। हमेशा स्कूल डायरी (School Diary) या उनके आधिकारिक ऐप को ही फाइनल मानें।
  • लॉन्ग वीकेंड की प्लानिंग:- 2026 में शुक्रवार और सोमवार की कई छुट्टियां हैं। ट्रेन या फ्लाइट की टिकटें अभी से बुक कर लें, क्योंकि ऐन मौके पर कीमतें आसमान छूने लगती हैं।
  • पढ़ाई और मस्ती का संतुलन:- छुट्टियों का मतलब सिर्फ खेलना नहीं है। बच्चों को प्रतिदिन कम से कम 1-2 घंटे पढ़ने की आदत डालें, ताकि स्कूल खुलने पर उन पर बोझ न पड़े।

निष्कर्ष

तो दोस्तों, यह था वर्ष 2026 का पूरा लेखा-जोखा स्कूलों की छुट्टियों के लिए। देखा जाए तो School Holiday 2026 Calendar मिला-जुला है। जहाँ 15 अगस्त और दिवाली जैसे बड़े त्योहार वीकेंड पर पड़ने से थोड़ी मायूसी हो सकती है। वहीं गणतंत्र दिवस, होली, और रक्षाबंधन जैसे मौके लंबे वीकेंड की खुशी भी ला रहे हैं।

बच्चे बहुत तेजी से बड़े होते हैं। ये छुट्टियां सिर्फ तारीखें नहीं हैं, बल्कि ये वो सुनहरे मौके हैं जब आप अपने बच्चों के साथ यादें बना सकते हैं। चाहे वह बारिश में कागज की नाव चलाना हो या दिवाली पर साथ में दीये जलाना।

इसलिए इस कैलेंडर को सहेज कर रखें और 2026 को अपने बच्चों के लिए अब तक का सबसे बेहतरीन साल बनाएं। अगर आपके मन में छुट्टियों को लेकर कोई सवाल है। तो कमेंट बॉक्स में जरूर पूछें।

हैप्पी हॉलिडेज और 2026 की शुभकामनाएं!

अस्वीकरण:- यह कैलेंडर सामान्य सरकारी राजपत्रित अवकाशों और पंचांग पर आधारित है। निजी स्कूलों के कैलेंडर और स्थानीय प्रशासन के आदेशों के अनुसार छुट्टियों में बदलाव संभव है।

Leave a Comment